Headlines

प्रॉपर्टी लेनदेन के नियमों में बदलाव, 20 लाख से ऊपर पैन अनिवार्य

1 अप्रैल 2026 से रियल एस्टेट और वित्तीय लेनदेन से जुड़े कई नए सरकारी नियम लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर प्रॉपर्टी खरीदारों पर पड़ेगा। नए नियमों के मुताबिक, अब 20 लाख रुपये से अधिक के किसी भी संपत्ति लेनदेन के लिए ‘पैन कार्ड’ (PAN) देना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा, गैर-निवासियों (NRIs) के लिए संपत्ति खरीदते समय ‘टैन’ (TAN) की जरूरत को खत्म कर दिया गया है, क्योंकि वे अब सीधे पैन-लिंक्ड चालान के जरिए टीडीएस जमा कर सकेंगे। सरकार ने यह कदम पारदर्शिता बढ़ाने और डिजिटल धोखाधड़ी को रोकने के लिए उठाया है। खरीदारों को अब बड़े भुगतान करने के लिए ‘टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन’ का भी पालन करना होगा, जिसमें पिन और फिंगरप्रिंट की आवश्यकता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *