उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; आशीष चौहान बने देहरादून के नए जिलाधिकारी
उत्तराखंड शासन ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से एक बड़ा फेरबदल करते हुए 19 आईएएस और 10 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस महत्वपूर्ण प्रशासनिक पुनर्गठन के तहत वरिष्ठ नौकरशाह आशीष चौहान को देहरादून का नया जिलाधिकारी (डीएम) नियुक्त किया गया है, जो अब जिले की कमान संभालेंगे।…

