राजपुर क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक के दौरान रिटायर्ड ब्रिगेडियर वी.के. जोशी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में देहरादून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आज इस मामले में 3 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी शांतनु और कविश त्यागी की तलाश अभी भी जारी है। जांच में सामने आया है कि यह पूरी घटना एक मामूली रोड रेज (ओवरटेकिंग विवाद) से शुरू हुई थी, जो बाद में हिंसक गोलीबारी में बदल गई। इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। एसएसपी ने फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए एसटीएफ और पुलिस की कई टीमें तैनात की हैं।
ब्रिगेडियर जोशी हत्याकांड: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 और आरोपी गिरफ्तार

