देहरादून वासियों के लिए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन का इंतज़ार थोड़ा बढ़ गया है। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा 4 अप्रैल को प्रस्तावित था, लेकिन अब यह कार्यक्रम 14 अप्रैल को तय किया गया है। करीब 11,970 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली से देहरादून का सफर मात्र 2.5 घंटे में पूरा हो सकेगा। बताया जा रहा है कि लाइटिंग और अंतिम तैयारियों में कुछ देरी के कारण तिथि में बदलाव किया गया है। 14 अप्रैल को पीएम मोदी एशिया के सबसे लंबे वाइल्डलाइफ एलिवेटेड कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे, जो उत्तराखंड के पर्यटन और निवेश के लिए ‘गेमचेंजर’ माना जा रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी का दौरा टला, अब 14 अप्रैल को होगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

