वीकेंड और आगामी चारधाम यात्रा के मद्देनजर ऋषिकेश और मुनि की रेती क्षेत्र में पिछले 24 घंटों से भयंकर जाम की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन द्वारा नया ट्रैफिक प्लान लागू करने के बावजूद यात्रियों को घंटों तक रेंगते हुए वाहनों के बीच फंसना पड़ रहा है। उधर, गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों और व्यापारियों ने 19 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या सीमित (Cap) रखने के फैसले का विरोध किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि यात्री संख्या की सीमा नहीं हटाई गई और पंजीकरण प्रक्रिया को सरल नहीं बनाया गया, तो वे 25 अप्रैल से चारधाम में पूर्ण तालाबंदी और चक्का जाम करेंगे।
ऋषिकेश में भीषण जाम से यात्री बेहाल, चारधाम यात्रा से पहले बढ़ी चिंता

