एपल ने बजट सेगमेंट के यूजर्स के लिए अपना अब तक का सबसे किफायती लैपटॉप ‘मैकबुक नियो’ (MacBook Neo) पेश कर दिया है। इस लैपटॉप में आईफोन 16 प्रो वाली ‘A18 प्रो’ चिप का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे बिना पंखे (fanless design) के भी ठंडा और तेज़ रखती है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹69,900 रखी गई है, जिससे यह स्टूडेंट्स और ऑफिस गोअर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन गया है। इसमें 13-इंच का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले और 16 घंटे तक का शानदार बैटरी बैकअप मिलता है। कंपनी ने इसे ब्लश, इंडिगो, सिल्वर और सिट्रस जैसे आकर्षक रंगों में उतारा है और इसकी सेल 11 मार्च से शुरू हो चुकी है।
एपल ने लॉन्च किया सबसे सस्ता ‘मैकबुक नियो’, भारत में कीमत ₹69,900 से शुरू

